आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स द्वारा पाकिस्तान और भारत को एक अलग ही तरीके से जोड़ने की कोशिश की है। कलियर शरीफ दरगाह में पहुंचे पाकिस्तानी जायरीनों को शादाब शम्स “द्वारा भगवत गीता,गंगा जल,रुद्राक्ष की माला और कलियर शरीफ दरगाह के तबर्रुक भी भेंट किए। पाकिस्तानी जायरीन इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए।
इस मौके पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा की साबिर साहब का 755वें सालाना मेले का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ है जो अपने आप में एक मिसाल है।उन्होंने कहा की पाकिस्तान से पहुंचे जायरीनों को बड़ी अकीदत के साथ देश की गंगा जमनी तहजीब का संदेश देते हुए गंगा जल भगवत गीता ,रुद्राक्ष, के साथ दरगाह के तबरुकात भी भेंट किए गए हैं।उन्होंने कहा की पाकिस्तान के जायरीन दरगाह से अमन सलामती और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर पाकिस्तान जाएं यही उनकी कोशिश है।उन्होंने कहा की सनातन धर्म के मानने वाले लोगों की आस्था के लिए भी यह एक नया संदेश है जो इस देश से गंगा जल और भगवत गीता आदि प्रसाद दिया गया है
उसे वहां के मंदिरों में बड़े सम्मान के साथ चढ़ाया जाएगा जिसकी एक वीडियो भी पाकिस्तानी जायरीन वहां से भेजने का काम करेंगे।उन्होंने कहा की यह उन्होंने भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देने की कोशिश की है प्यार का संदेश दिया है लेकिन अब पाकिस्तान को तय करना है की वह प्यार की भाषा कहां तक समझता है।उन्होंने कहा की भगवत गीता को हिंदी इंग्लिश और उर्दू भाषाओं में भेंट किया है हमने अपनी इज्जत पाकिस्तान से आए जायरीनों के हवाले की है जो वहां के मंदिरों में ससम्मान चढ़ाएंगे। इसका अलग ही संदेश जाएगा।इस दौरान हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की एक खुशनुमा माहौल में पाकिस्तानी जायरीनों को जो प्रसाद के रूप में भगवत गीता गंगा जल और रुद्राक्ष की माला भेंट की गई है उन्हें पूरी उम्मीद है की इससे दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा की साबिर साहब के उर्स से पाकिस्तानी जायरीन एकता और भाईचारे का संदेश लेकर लौटेंगे।इस दौरान पाकिस्तानी जायरीन भी बेहद उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा की जो सम्मान उन्हे इंडिया में मिला है आज तक कहीं नहीं मिला आज दोनो देशों के बीच की कशीदगी को दूर किया जा सकता है दोनो देशों के संबंध मजबूत और बेहतर बने इसके लिए और बेहतर प्रयास होने चाहिए।उन्होंने कहा की कलियर शरीफ में उनकी जो मेहमान नवाजी हुई है उसके वह कायल हो गए हैं।उन्होंने कहा की पाकिस्तान और भारत दोनों आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ें इसके लिए दरगाह में खास दुआएं की गई हैं।इस दौरान शादाब शम्स,खतीब अहमद, बहरौज आलम,मोहम्मद अनीस अंसारी वक्फ बोर्ड सदस्य,इकबाल अहमद,सदस्य वक्फ बोर्ड, खालिद मंसूरी,गुलफाम शेख, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला