Jan Mudde

No.1 news portal of India

श्री राधा माधव सेवा मंडल रुड़की द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की श्री राधा माधव सेवा मंडल रुड़की द्वारा 01 अक्टूबर से आरंभ हो रही श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा में सैकडों श्रद्धालु महिला पुरुष शामिल रहे। मंगल कलशयात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा उसके पीछे नासिक ढोल , धार्मिक धुन बजाते बैंड बाजे व ढोल नगाड़े , झांकिया , श्री कृष्ण व राधा जी विराजित फूल बंगला व 251 महिलाएं मंगल कलश लेकर उसके बाद भजन कीर्तन करते हुए रामलीला मैदान रामनगर पहुची।

कलश यात्रा का शुभारंभ रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा जी द्वारा किया गया। कथा के मुख्य यजमान सतीश कालरा व विमला कालरा द्वारा श्रीमद्भागवत की पूजा की गई । श्री राधा माधव सेवा मंडल रुड़की द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो जैन धर्मशाला बी टी गंज से शुरू होकर अम्बर तालाब, शेर सिंह राणा चौक ,मकतूल पूरी , रामनगर चौक , शिव चौक होते हुए रामनगर रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई।

01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक श्री मद्भागवत कथा का सुंदर आयोजन किया जा रहा है जिसमे वृंदावन धाम से पूज्य श्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज व्यास पीठ पर विराजित होकर अपनी ओजस्वी वाणी से कथा अमृत का रसपान करायेंगे।

कलश यात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री राधा माधव सेवा मंडल रुड़की के संयोजक उमेश कोहली , मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष एच एम कपूर , राजेंद्र पाहुजा , अमित गोयल , अमित गुलाटी ,अश्विनी हांडा , कृष्ण लाल मेहंदीरत्ता , अनिल नारनोली , अनिल चौधरी , रमन अरोड़ा ,रजनीश ठकराल , मृत्युंजय श्रीवास्तव, योगेश मेहंदीरत्ता,पार्षद राकेश गर्ग, मनीष मदान, हरीश खट्टर, मनीष जैसिंह , करण चांदना , राकेश भूटानी , जगन दुआ , दर्शन खट्टर ,अमित सरीन , चिराग ठाकुर , नमन मलिक , हेमन्त भूटानी , ललित शर्मा , प्रदीप वधावन, विजय अरोड़ा व महिलाओं में मीनाक्षी कोहली ,

संगीता भूटानी , शालू पाहुजा , पायल अरोड़ा , नीलम भूटानी , मधु कोहली , मोनिका अरोड़ा , सीमा हांडा , मेघा जै सिंह , रोजी मलिक , तृप्ति मेहंदीरत्ता, सुनीता चौधरी , सीमा ठकराल , अनिता मेहंदीरत्ता , रेणु नारनोली , प्रीति गुलाटी , स्वाति गोयल अनेक महिलाएं सदस्य भी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369