Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के अग्रसेन चौक पर स्कूटी सवार दो युवतियों ने दो मजनूओं की जूते चप्पलों से की जमकर धुनाई

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के अग्रसेन चौक पर उस समय दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला जब स्कूटी सवार दो युवतियां दो मनचलों को जूते चप्पलों से पीटते नजर आई। सड़क पर हंगामा होते देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता युवतियों ने हेलमेट और जूतों से दोनो युवकों को जमकर पीटा।इस दौरान युवतियों का आरोप था की दोनो युवक उन्हे सड़क पर चलते हुए अश्लील इशारे कर रहे थे जबकि वह युवकों को जानती भी नहीं है

उन्होंने इसका विरोध भी किया लेकिन युवक नहीं माने और इशारे करते हुए अपनी इनफील्ड बाइक से फरार हो गए थे जिनका पीछा करते हुए दोनो युवतियों ने अग्रसेन चौक पर युवकों को किसी तरह से रोक लिया और उनकी जूते चप्पलों और हेलमेट से जमकर धुनाई कर दी।गौरतलब है की अब से पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369