आरिफ नियाज़ी
पंजाब में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के विरोध में किसान कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।इस दौरान किसान कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया की वह कांग्रेसी नेताओं को टारगेट कर रही है जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा की पंजाब सरकार जानबूझकर ऐसा कर रही है जबकि सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी सुप्रीम कोर्ट का उल्लंघन है उच्च न्यायालय ने सुखपाल सिंह खिलाफ केस को खत्म कर दिया था लेकिन प्रदेश की भगवंत मान सरकार जानबूझकर द्वेष भावना से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा का शोषण कर रही है।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति,ब्लॉक अध्यक्ष रवि प्रकाश,विश्वास पंवार,राहुल प्रजापति,रोहित कुमार नीतिन गुर्जर,महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी,निखिल जाट,प्रदेश महासचिव मनीश परमार,रोबिन सैनी,अंकित कुमार प्रजापति,शिवकुमार राठी,कमलेश कुमार,आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला