Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ दरगाह में गुसल की रस्म की गई अदा,देश की अमन सलामती की मांगी गई दुआएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर साहब के सालाना उर्स की गुसल शरीफ की रस्म बड़े अदब और एहतराम के साथ पूरी की गई ।जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे जायरीनों ने देश प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी।इस दौरान सभी जायरीनो ने दरगाह पर फूल और चादर पेश की।गौरतलब है की साबिर साहब का 755वा उर्स बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है उर्स में देश ही नहीं विदेशों से भी लाखों जायरीन दरगाह में पहुंचे हैं।

आज उर्स में गुसल शरीफ की रस्म अदा की गई जिसमें दरगाह के सज्जादानशी शाह मंज़र एजाज़ साबरी ने दरगाह में गुसल शरीफ की रस्म को पूरा कराया। इस दौरान दरगाह में कव्वालों ने साबिर साहब की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए । इस दौरान बाहर से आए जायरीन दरगाह में फातेहा और तिलावते कुराने पाक करते नजर आए।इस मौके पर हजारों जायरीन दरगाह में पहुंचे थे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369