Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में किसान सम्मान यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सरकार पर लगाया किसानों की उपेक्षा का आरोप, गौरव चौधरी ने दिखाई भीड़ जुटाकर अपनी ताकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा किसान सम्मान यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक किसानों का शोषण कर रही है किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर है बड़ा दुर्भाग्य है सरकार किसान को मात्र 1100 रुपए प्रति बीघा मुआवजा दे रही है जबकि किसान इस राशि को अपमानजनक समझ रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की उनकी सरकार ने किसानों के लिए मानक को बदला था और मुआवजा भी सम्मानजनक दिया था लेकिन यह सरकार मात्र 1100रुपए देकर किसानों का अपमान कर रही है।

जबकि इतनी धनराशि में बीज भी नहीं आता है। हरीश रावत ने कहा की मुख्यमंत्री से मिलकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग उन्होंने की है लेकिन प्रदेश सरकार किसान की एक भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा की इकबालपुर चीनी मिल भुगतान को तैयार नहीं है उन्होंने चेतावनी दी की अगर गन्ना किसानों को जल्द भुगतान ना हुआ तो सरकार को देना पड़ेगा।चाहे इसके लिए सड़कों पर आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े। हरीश रावत ने कहा की आपदा से हुए नुकसान पर किसानों के गन्ने का दाम भी बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा की किसान नेताओं ने भी अलख जगाने का काम किया है। उनकी सरकार ने किसानों को गन्ने का मूल्य सबसे अधिक दिलाया था हरीश रावत ने कहा की सरकार ने किसानों को ही नहीं आम जनता की भी कमर भी तोड़ दी है। भाजपा के खिलाफ किसानों को एक जुट होना पड़ेगा ।गन्ने की लड़ाई के लिए सभी हिंदू मुस्लिम को एकता के साथ एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा की आज हरीश रावत को कोई इच्छा नहीं है हरिद्वार में वह किसी लालच में नहीं आते उन्होंने अपने बच्चो को भी जनता की सेवा के लिए कहा है।इस राज्य की एकता के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे सभी वर्गो का उन्हे हमेशा सहयोग मिला है।इस मौके पर

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा की आज किसानों की समयाओं को हरीश रावत ने प्रमुखता से लड़ा है सदन में उन्होंने भी किसानों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया उन्होंने किसानों को 12हजार प्रति बीघा मुआवजा दिलाए जाने की मांग की थी लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार किसानों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा की सरकार मुआवजे देने की बात तो करती है लेकिन हकीकत यह है की सरकार पूरी तरह से किसानों की उपेक्षा कर रही है। वहीं कलियर विधायक हाजी फुरकान अली ने कहा की आज किसान सम्मान यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी यह भी किसानों को बताना है प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक किसानों की उपेक्षा कर रही है

किसान अब शांत नहीं बैठेगा फुरकान अली ने कहा की उनकी मांगों को विधानसभा में भी अनसुना कर दिया गया भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम के बीच गहरी खाई कर देना चाहती है। उन्होंने कहा की 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसे कोई नहीं रोक सकता जबकि भाजपा बेनकाब होगी।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने कहा की आज हरीश रावत ने किसानों की आवाज को उत्तराखंड में प्रमुखता से उठाया है किसान समझ चुका है की उसका भला केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

उन्होंने कहा आज किसानों की भीड़ ने साबित कर दिया है की अब वह हरीश रावत के साथ हैं।इस मौके पर पूर्व विधायक यशवीर सिंह, कांग्रेसी नेता वीरेंद्र रावत,विधायक भगवानपुर ममता राकेश,मोहम्मद अयाज़,सेठपाल परमार,सुशील राठी, आदित्य राना, मुल्की राज सैनी,नासिर परवेज,मुकेश पंवार,यासिर अरफात,पंकज सैनी,आशीष सैनी, रितु कंडियाल, मुस्तफा,मीर हसन, बिट्टू शर्मा,आदिल फरीदी,गौरव वर्मा,अवनीश चौधरी, सुधीर शांडिल्य,नीरज अग्रवाल,राजबीर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369