Jan Mudde

No.1 news portal of India

किशनपुर जमालपुर ग्राम प्रधान को मिली बड़ी राहत, जांच के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों के फर्जी होने की शिकायत निकली झूठी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की की ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर की ग्राम प्रधान प्रवीन बानो के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायत जांच के बाद झूठी निकली है जिसके बाद जहां ग्राम प्रधान ने बड़ी राहत की सांस ली तो वहीं अब ग्राम प्रधान शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी में है।

दरअसल किशनपुर जमालपुर ग्राम प्रधान पद पर प्रवीन बानो पत्नी मोहम्मद तहसीन निर्वाचित हुई थी। जिसके चलते ग्राम प्रधान पद चुनाव में पराजित हुए वाजिद पुत्र मुस्तफा द्वारा ग्राम प्रधान के निर्वाचित होने के बाद उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया गया था और इसकी शिकायत सभी अधिकारियों से की गई थी इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर वाजिद ,उसके पिता मुस्तफा और शेबान के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज हुई थी, कोर्ट के आदेश पर फिलहाल इनके खिलाफ विवेचना चल रही है।

वहीं ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद तहसीन का आरोप है की वाजिद पुत्र मुस्तफा द्वारा 18-10-2022 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हरिद्वार, को 9मई 2023 , प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार/पंचायतीराज सिंचाई मंत्री उत्तराखण्ड शासन, दिनांक 16-05-2023 को शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड सरकार के अलावा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी, खण्ड विकास अधिकारी रूडकी को शिकायती पत्र सौंपकर उनकी पत्नी के निर्वाचन को निरस्त कराने का भरसक प्रयास किया गया।
जबकि शिकायती पत्रों के क्रम में कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार के पत्र सं0 684/पं0-7/ग्रा0पं0/शिकायत/2023-24 दिनांक 07 अगस्त 2023 वाजिद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम किशनपुर जमालपुर को सम्बोधित पत्र प्रतिलिपि ग्राम प्रधान किशनपुर जमालपुर प्राप्त हुआ है।

जिसमें की गयी शिकायत पत्र सं0 911 दिनांक 07-11-2022 कार्यालय पत्र सं0 431 दिनांक 23 जून 2023 द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को उक्त प्रकरण की जांच कराकर जांच आख्या उपलब्ध करायी गयी थी जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 शि0 हरिद्वार ने अपने पत्रांक 1254-58 5 जुलाई 2023 का हवाला दिया है जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खंजरपुर विकासखण्ड रूडकी से कराकर जांच आख्या इस कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी है।

जांच अधिकारी प्रधानाचार्य रा0उ0प्रा0वि0 खंजरपुर विकास खण्ड रुड़की की जांच आख्या अनुसार श्रीमति प्रवीन बानो पुत्री कालू पत्नी मौ तहसीन निवासी ग्राम किशनुपर जमालपुर विकासखण्ड रूडकी जनपद हरिद्वार के कक्षा 8 का वर्ष 2015-16 का व्यक्तिगत परीक्षा अंकपत्र विद्यालय अभिलेखानुसार सही है। अतः तदानुसार प्रकरण निस्तारित किया जाता है। मोहम्मद तहसीन और ग्राम प्रधान का आरोप है की विपक्षी वाजिद पुत्र मुस्तफा व उसके पिता मुस्तफा व इनके ही परिवारिक पूर्व प्रधान तासीन पुत्र शफी व मोहसीन पुत्र तासीन द्वारा जनपद के एक अधिकारी से मिलकर प्रार्थीया के शैक्षिक प्रमाण पत्र को फर्जी दिलवाने का प्रयास किया गया।

वाजिद द्वारा पुलिस को तहरीर देकर ग्राम प्रधान किशनपुर के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत की गयी। इन लोगों द्वारा ग्राम प्रधान के खिलाफ गांव व क्षेत्र में ऐसा माहौल बना दिया कि ग्राम प्रधान किशनपुर ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पर चुनाव लडा है।

ग्राम प्रधान प्रवीन बानो ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अब वह झूठी शिकायत करने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369