आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एव वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।चौधरी राजेंद्र सिंह का कहना है की जिला पंचायत अध्यक्ष को मानकपुर क्षेत्र के साथ साथ उन दूसरे क्षेत्रों का भी ध्यान रखना चाहिए जहां आपदा से भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि उन्होंने कहा की किरण चौधरी के लिए सभी क्षेत्र बराबर हैं लेकिन जो लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं उनको अधिक सम्मान देना चाहिए। खानपुर क्षेत्र आपदा से अधिक प्रभावित हुआ है किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं सरकार सभी को उचित मुआवजा दे रही है। उसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष को भी सभी क्षेत्रों के विकास को लेकर गंभीर होना पड़ेगा मानकपुर के साथ साथ अन्य क्षेत्रों पर भी अधिक ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा की किरण चौधरी के सामने विकास करना कोई चुनौती नहीं है अगर वह चाहें तो जिले में बड़े पैमाने पर विकास करा सकते हैं लेकिन उन्हें सभी क्षेत्रों पर बड़ी गंभीरता से ध्यान देना होगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला