Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रमुख समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह ने लक्सर बार को उपलब्ध कराए पांच छत के पंखे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के वरिष्ठ भाजपा नेता एव पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह सामाजिक कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं जहां ठाकुर संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए उनमें फर्नीचर और पेयजल की व्यवस्था प्रमुखता से कराई है।आज ठाकुर संजय सिंह ने लक्सर पहुंचकर एडवोकेट एसोसियेशन को पांच छत के पंखे उपलब्ध कराए हैं इस दौरान एडवोकेट एसोसियेशन लक्सर के अध्यक्ष विकास पंवार और सचिव मुकेश सैनी ने ठाकुर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया तथा बार को पांच पंखे उपलब्ध कराने पर उनका आभार जताया।

इस मौके पर ठाकुर संजय सिंह ने कहा की लक्सर बार में छत के पंखे ना होने से अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था आलम यह था की भीषण गर्मी में बार रूम में बैठना मुश्किल था इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है की बार रूम में छत के पंखों की कमी नहीं होने दी जायेगी।इस मौके पर एडवोकेट राजेश वत्स, उदयपाल पंवार,सुशील एडवोकेट,सुशील सिंघल,बंगाल सिंह एडवोकेट,राजकुमार, अंकित, भाजपा नेता ठाकुर चंदन सिंह, थरौली प्रधान पति संदीप चौधरी, गोवर्धनपुर से सोनू चौधरी आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369