Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में अमृत महोत्सव के चलते पहली बार बनाई गई अमृत वीर वाटिका

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के चलते कार्यालय के कैम्पस में अमृत वाटिका का निर्माण कराया गया है जिसका नाम वीर शहीदों को समर्पित अमृत वीर वाटिका दिया गया है इस वाटिका की खास बात यह है की इसमें केवल फलदार पेड़ों को ही लगाया गया है जिसमें चीकू, आडू,आम अमरूद,किन्हू और नींबू के पेड़ आदि शामिल हैं।

इस दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी साधूलाल पलियाल ने बताया की आज पूरा देश जहां स्वतंत्रता दिवस के जोश में डूबा हुआ है देश को आजादी दिलाने वाले महापुरषों को याद किया जा रहा है जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर इस देश को आजादी दिलाई यह देश ऐसे महापुरषों को कभी भुला नहीं पाएगा।उन्होंने कहा की वन विभाग भी आजादी के महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मना रहा है पहली बार रुड़की उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में एक अमृत वाटिका का निर्माण हुआ है जिसकी सुरक्षा का जिम्मेदारी कार्यालय के कर्मचारियों की रहेगी।

उन्होंने कहा की इस वाटिका को देश के वीरों को समर्पित किया गया है जिसका नाम ही वीर सैनिकों के नाम पर अमृत वीर वाटिका रखा गया है ।इस वाटिका की खास बात यह है की वाटिका में सभी पेड़ पौधे फलदार लगाए गए हैं।जिसमें प्रमुख रूप से सभी प्रजातियां शामिल हैं।इस मौके पर वन दरोगा अमित त्यागी,धीरज राणा,रविंद्र कुमार,वन आरक्षी मोनू कुमार,महिपाल सिंह,कुंवर पाल सिंह और छत्रपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369