आरिफ नियाज़ी
रुड़की के लंढौरा स्थित हीरा चांद ईंट भट्ठे पर देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घुसे और लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं दोनों पक्षों में हंगामा होने से मौके पर अफरातफरी मच गई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां घायलों का उपचार चल रहा है घायलों में उमर, सरफराज, और तारिस के नाम भी शामिल हैं।
घायल सरफराज का आरोप है की ईंट भट्टे पर पहले से खड़े जानी से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी इसी को लेकर जानी डीलर और उसके परिवार वालों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया आरोप है की हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे जिन्होंने सर पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं जानी पक्ष का भी आरोप है की सरफराज पक्ष ने भी उन पर हमला किया है जिसमें कई लोग उनके भी घायल हुए हैं
फिलहाल मौके पर पहुंची लंढौरा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला