आरिफ नियाज़ी
रुड़की में त्यागी कल्याण एवं विकास समिति कार्यकारिणी की बैठक समिति के उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी के गणेशपुर स्थित आवास पर आयोजित हुई । बैठक में मुख्य बिंदु समाज के मेधावी छात्र छात्राओं और बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मान समारोह पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ राकेश त्यागी की अध्यक्षता और विकास त्यागी के संचालन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह आगमन 8 अक्टूबर को बी एस एम इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
इस समारोह में हाई स्कूल, इंटर , स्नातक एवं अन्य व्यावसायिक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं और 80 और उससे अधिक की आयु पार कर चुके बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड मेट्रो परियोजना के निदेशक जितेन्द्र कुमार त्यागी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज के एम डी सुरेश त्यागी शामिल होंगे। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम के सफल और भव्य आयोजन के लिए विभिन्न प्रबंधन कमेटियों का गठन भी किया गया है ।
त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की और त्यागी समाज विकास एवं कल्याण सभा उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले उक्त समारोह में रुड़की नगर और निकटवर्ती गावों से त्यागी समाज बच्चों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक जे डी त्यागी, अध्यक्ष डॉक्टर राकेश त्यागी, विकास त्यागी, ब्रिजेश त्यागी फौजी, मंडी समिति के अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी एडवोकेट, श्याम कुमार त्यागी, मुनेश त्यागी, आदेश त्यागी, ओम दत्त त्यागी, गुरुदत्त त्यागी, अनुराग त्यागी, विनोद त्यागी, मुकेश त्यागी एडवोकेट, अशोक त्यागी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला