आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में देर शाम बाइक सवार चार युवकों ने वाशिंग मशीन बनाने वाली पी जी इलेक्टोप्लास्ट लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर पर लात घूंसों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिसमें कंपनी का इंजीनियर तनवीर आलम पुत्र निसार निवासी छुटमलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को कंपनी के कर्मचारी आनन फानन में रुड़की के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल तनवीर आलम का आरोप है कि वह कंपनी में इंजीनियर है देर शाम कंपनी में कार्य कर रहे थे इसी दौरान कंपनी के बाहर आए बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें बाहर बुलाया और इससे पहले की वह कुछ समझ पाते चारों ने उन पर लाठी डंडों और लात घूंसों से हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हुए हैं हालांकि आरोपियों को वह पहचानते हैं।
सभी आरोपी आसपास के गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्होंने पुलिस को भी तहरीर दे दी है।वहीं भगवानपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मौके पर लगे सीसी टीवी कैमरे खंगालने में लगी है।थाना प्रभारी राजीव रौथान का कहना है की पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला