आरिफ नियाज़ी
भारतीय किसान यूनियन तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।आगामी 22 अगस्त को भाकियू तोमर हरिद्वार जिले के छह स्थानों पर सड़कों पर जाम लगायेगा।उन्होंने इसके लिए संगठन के सभी किसानों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेता प्रदेश सरकार की उपेक्षा से खासे नाराज दिखाई दिए।उन्होंने चेतावनी दी की अब भाकियू तोमर चैन से नहीं बैठेगा और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।
दरअसल पनियाला गांव में गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राव तस्लीम के आवास पर भाकियू तोमर की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।किसानों ने इस दौरान भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का जोरदार स्वागत किया गया ।इस मौके पर संजीव तोमर ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाकियू तोमर द्वारा बीती 17 जून को रुड़की में रेल रोको आंदोलन किया गया था इस दौरान तहसील प्रशासन ने प्रदेश के सी एम से वार्ता कराने आश्वासन दिया था
लेकिन आज तक भी प्रशासन ने सी एम से वार्ता नहीं कराई है जिससे किसान बेहद गुस्से में है इस मामले में तहसील प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हुआ है लेकिन अब भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड में किसानों को आपदा से भारी नुकसान हुआ है । उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है आलम यह है की उत्तराखंड का किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है लेकिन भाकियू तोमर ऐसा नहीं होने देगी भाकियू सरकार को जगाने का काम करेगी।
इस मौके पर भाकियू तोमर के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक राव तस्लीम ने कहा की सबसे पहले सभी किसानों को एक जुट किया जाएगा उतना ही नहीं संगठन की मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा।पनियाला गांव से भी बड़ी संख्या में किसान रोड जाम करने में शामिल होंगे।इस मौके पर भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष विकेश बालियान ने कहा की आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का किसानों ने स्वागत किया है किसान प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 22अगस्त को रोड़ जाम करेंगे इस दौरान उत्तराखंड से हजारों किसान अपने ट्रैक्टर और ट्राली से हरिद्वार रुड़की में रहेंगे।
इस मौके पर भाकियू तोमर के प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह, भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष विकेश बालियान, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राव तस्लीम, प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन त्यागी, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर, दीपक तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, तालिब हसन राष्ट्रीय सचिव, विकास चौधरी प्रदेश सचिव, राव मुर्तजा युवा प्रदेश सचिव फरमान अली नौशाद अली शेर अली जिला उपाध्यक्ष आदि सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला