Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव पास,आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार जिले में आपदा से हुए भारी नुकसान को लेकर जिला पंचायत भी बेहद गंभीर नजर आ रही है। खानपुर और लक्सर ज्यादा प्रभावित हैं जिस पर अधिक ध्यान दिया जाएगा हालांकि जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों की टूटी सड़कें और सी सी रोड़ के निर्माण को गति दी जाएगी।जिला पंचायत कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ साथ लगभग सभी विभागों के अधिकारीगण पहुंचे थे।

बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य उस समय बेहद नाराज दिखाई दिए जब कुछ विभागीय अधिकारियों ने जिला पंचायत बोर्ड बैठक को गंभीरता से नहीं लिया और निमंत्रण के बाद भी बैठक में नहीं पहुंचे ऐसे अधिकारियों के लिए बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। वहीं आज की बोर्ड बैठक में किसानों के खेतों में जलभराव से फसलें बर्बाद हुई हैं उस पर भी चर्चा हुई तथा गांव गांव की सड़कें नाली टूटे जाने की बात भी सामने आई जिसपर जिला पंचायत सदस्यों ने जल्द से जल्द उनके गांव की सड़कों का निर्माण कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव और साफ सफाई कराने की मांग की

जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की डेंगू जैसी बीमारी के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं ऐसे में जिला पंचायत के कर्मचारी गांव गांव जाकर छिड़काव करें और गंदा पानी कहीं पर भी जमा ना होने दें। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की नालों की सफाई कराई जाएगी लाइट पेयजल आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार से भी अतिरिक्त बजट दिलाए जाने की मांग की गई है ताकि बाढ़ प्रभावित गांव का तेजी से विकास हो सके।

इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने गांव गांव से आए जिला पंचायत के सदस्यों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना।इस मौके पर पूर्व गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी,अनीस गॉड भी मौजूद रहे।वहीं बोर्ड बैठक में बीसी छीमवाल ने बताया की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं सबसे अधिक फोकस किसी गांव में महामारी या डेंगू जैसी बीमारी ना फैल पाए इसके लिए उचित कदम उठाए गए हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369