आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर की रिमझिम बरसात गजलो और गीतों के बीच मैंगो पार्टी का बाहर से पहुंचे लोगों ने जमकर मज़ा लिया। इस मौके पर जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे तो वहीं सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी मैंगो पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया।
दरअसल रिमझिम बरसात के बीच खुले मैदान में गीतों और गजलों के बीच समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलजुल कर मैंगो पार्टी का आनंद उठाया मौका था दिल्ली रोड स्थित सेंट मार्क स्कूल में प्रमुख समाजसेवी और पूर्व सी एम हरीश रावत के बेहद करीबी कुंवर जावेद इकबाल द्वारा आयोजित मैंगो पार्टी का जिसमें सभी धर्मों और जातियों के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और सामाजिक भाईचारे का परिचय दिया।
खास बात यह थी की इस मैंगो पार्टी में सभी राजनीतिक पार्टियों से संबंधित लोग राजनीतिक मतभेद भुलाकर प्यार और मोहब्बत के साथ पार्टी का आनंद लेते दिखाई दिए जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मोहब्बत का पैगाम दे रहे थे | पार्टी के आयोजक कुंअर जावेद इकबाल ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियों से मैंगो पार्टी की परम्परा चली आ रही है |उनके दादा और पिता ने यह आयोजन हमेशा किये हैं और अब वह और उनके भाई इस परम्परा को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं |
इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारे के साथ साथ आपसी सौहार्द भी बढता है | सैंट मार्क्स स्कूल की प्रिंसिपल अज़रा जावेद ने मेहमानों का जोरदार तरीके से स्वागत किया |बाहर से आई महिलाओं का उन्होंने दिल खोल कर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की और सभी मेहमानों को शुभकामनाएं दीं |
हरीश रावत भी मैंगो पार्टी से काफी गदगद दिखाई दिए जहां उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया।वहीं कुछ लोग हरीश रावत के साथ इस मौके पर सेल्फी लेना भी नहीं भूले।कुंवर जावेद ने कहा की ऐसे आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए ताकि समाज में मोहब्बत का जज्बा पैदा हो सके।इस मैंगो पार्टी में संगीत ने भी चार चांद लगा दिए।मैंगो पार्टी में चाट के स्टॉल सभी लोगों खासतौर से महिलाओं और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला