आरिफ नियाज़ी
रुड़की और जोरासी के पुलों का निर्माण जल्द शुरू होगा जिसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आपदा से टूटी सड़कों और पुलों के भी विभाग इस्टीमेट तैयार करने में लगा है।वहीं विभाग द्वारा शासन को दोनों पुलों के प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरिफ खान ने बताया की सी आर आर आई की रिपोर्ट में रुड़की हरिद्वार हाइवे के पूल को असुरक्षित माना था
जिसके बाद उन्होंने भी पूल का निरीक्षण किया था कोई हादसा ना हो इसके लिए बड़े वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा की शासन से जैसे ही इसके लिए स्वीकृति मिलती है निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आरिफ खान ने बताया आपदा में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा था जिसके चलते कुछ सड़कों को खोल दिया है जबकि कुछ सड़कों का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया की जौरासी गांव के पूल को भी आपदा में भारी।
नुकसान पहुंचा है उस पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है ।उन्होंने बताया की 2018 की आपदा में भी उसे भारी नुकसान पहुंचा था इस बार उसकी अप्रोच बह चुकी है स्टेट सेक्टर में इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है जल्द ही उसकी भी स्वीकृति मिल जाएगी।दोनों पुलों की विभाग डेली मॉनिटरिंग कर रहा है जैसे ही स्वीकृति मिलती है कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया की अकबरपुर झोझा वाली सड़क और पुलिया का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश ने तबाही मचाई थी जिसके चलते फसलों से लेकर सड़कें पुनर पुलिया पूरी तरह से टूट चुके हैं आए दिन प्रदेश सरकार के मंत्री और विपक्षी पार्टियों के नेता भी गांव गांव जाकर आपदा के नुकसान का जायजा ले रहे हैं लेकिन अभी तक भी ग्रामीणों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला