Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिलने पर महामंत्री विशाल शर्मा ने जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम राहत मिलने पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है।इसी कड़ी में महानगर काँग्रेस कमेटी रुड़की के महामंत्री विशाल शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गाँधी को मानहानी केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर की. विशाल शर्मा ने कहा कि मानहानि के मुकदमे में देश के उच्चतम न्यायालय ने जो न्यायपूर्ण फैसला दिया है वो स्वागत योग्य है. यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है.

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र आज विफल हुआ, राहुल गांधी जी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है, यह सिर्फ राहुल जी की जीत नहीं, हर एक उस देशवासी की जीत है जिसने नफरत की बजाय मोहब्बत को चुना है, यह न्याय की जीत है और पूरे देश की जनता की जीत है.

इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेसी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. यह फैसला देश, लोकतंत्र और संविधान के हित में है.

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369