Jan Mudde

No.1 news portal of India

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर कांग्रेसियों में भारी उत्साह,की जोरदार आतिशबाजी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने पर देशभर के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है जगह जगह जशन मनाया जा रहा है और ढोल नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूम रहे हैं इसी कड़ी में रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के राहुल गाँधी की सज़ा पर रोक लगाने के निर्णय और उनकी सदस्यता बहाल करने का निर्णय आने पर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा के सामने इकट्ठा होकर मिठाई बांटी और जोरदार आतिशबाजी की।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गाँधी की सदस्यता बहाल करने से कांग्रेस संसद में जनता के मुद्दे मजबूती से उठाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि भारत में संविधान ही सर्वोच्च है और आज के इस निर्णय ने एक संदेश दिया है कि भारत में न्यायपालिका जिवित है।

महामंत्री सचिन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डाक्टर शयाम सिंह नाग्यान, डा राकेश गौड़,पंकज सिंघल, गोपाल नारसन, हेमेंद्र चौधरी, जगदेव शेखों, सुशील कश्यप, भूषण त्यागी, एम एन सक्सेना, नीरज सैनी, लवी त्यागी, गौरव प्रधान, नंद लाल यादव, मिंटू, दीपक वर्मा, जसविंद्र सिंह, नासिर, विजयपाल सिंह, पंडित वीरेंद्र शर्मा, , नीरज अग्रवाल, मेला राम प्रजापति, ललित बिष्ट, नूर आलम, आकाश आदि शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र शर्मा व संचालन एडवोकेट संजय शर्मा द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369