आरिफ नियाज़ी
रुड़की के भगवानपुर में रहनुमा ए इंसानियत ट्रस्ट के द्वारा भगवानपुर तहसील के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाले सभी मेधावी छात्राओं को मोमेंटो और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । भगवानपुर के नवाब फार्म हाउस पर छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के 83 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया था इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह नजर आया। मेधावी छात्राओं में सभी बच्चे 70% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल्लाह नफीस ने की । कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखण्ड के पीसीएस अधिकारी डा तंजीम ने बच्चों तथा उनके परिजनों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि एक समय था जब मुस्लिम बच्चियों को पढ़ना बहुत मुश्किल होता था। लेकिन बहुत ही खुशी की बात है कि आज मुस्लिमों में इतनी जागरूकता पैदा हो गई है जो मुस्लिम लड़कियां पढ़ने के लिए आगे आ रहीं हैं। इस पर सबसे अच्छी बात है कि उनके इस विश्वास पर बेटियां भी खरी उतर रही है जिनकी मेहनत और मशक्कत आज रंग ला रही हैउन्होंने कहा की पढ़ाई में बेटियां बाजी मार रही हैं।
इस बीच काफी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा की सरकार भी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को लेकर तमाम तरह की योजनाएं चला रही है इतना ही नहीं समाजकल्याण विभाग मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दे रही है।रहनुमा ए इंसानियत के के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह नफीस ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चियों की हौसला अफजाई होगी तथा हमारी कौम के बच्चे तरक्की करेंगे।
इस मौके पर रहनुमा ए मिल्लत के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल्लाह,मास्टर रिजवान,मुफ्ती अब्दुल वाहिद,राव इकबाल सिकरौढ़ा,सरफराज एडवोकेट,मौलाना मुशर्रफ,कारी शहजाद,मौलाना आलिम,मुफ्ती सरफराज,राव एजाज़ ,राव आफाक अली,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला