आरिफ नियाज़ी
रुड़की गंगनहर क्षेत्र के कमेलपुर गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आजाद समाज पार्टी के नेता और चावल कारोबारी गुलबहार अली ने कामिल पुत्र अफजल पक्ष पर आरोप लगाया की यह लोग मेरी हत्या कर देना चाहते हैं इसी लिए मेरे परिवार पर लगातार पत्थरो से हमला कर रहे हैं जब पत्थर से कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।गुलबहार पक्ष का आरोप है की कुछ लोग देर रात उनके घर पर पथराव कर रहे थे जिनकी फोटो सी सी टीवी में कैद हो गई।
आरोप है की कामिल पक्ष के लोग लगातार उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं जिससे उनका घर से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है।उनका आरोप है की आरोपी खुलेआम पत्थरों से उनके घर पर हमला कर रहे हैं जिसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है वहीं अब इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
वहीं इस बाबत एस पी देहात स्वपन किशोर का कहना है की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।उधर आरोपियों के पथराव करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला