Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रदेश सरकार गंभीर,जल्द मिलेगा मुआवजा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्रदेश सरकार जल्द मुआवजा देगी।उन्होंने कहा भारी बरसात से फसलों को भारी नुक्सान हुआ है लोगों के घरों में रखा सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खराब हो चुका है उन्होंने कहा की जो भी बाढ़ से नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रदेश सरकार से जल्द दिलाया जाएगा। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा अपने कैंप कार्यालय पर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा की उनके कार्यालय पर बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है जिसका जितना नुकसान हुआ है उसे उसी आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा की प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बेहद गंभीर है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी नुक्सान पहुंचा है।

प्रदीप बत्रा ने कहा की वह प्रशासन के साथ शेरपुर,बिझोली,गणेशपुर आदि स्थानों पर जा चुके हैं जहां लोगों का भारी नुक्सान हुआ है ऐसे लोगों को सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा।इस दौरान भाजपा विधायक ने भाजपा नेता सरदार सतवीर सिंह का जन्मदिन भी अपने कैंप कार्यालय पर मनाया जिसमे भाजपा विधायक का सभी स्टाफ भी शामिल रहा। जन्म दिन का केक खिलाकर भाजपा नेता को सभी ने लंबी आयु की कामना की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369