Jan Mudde

No.1 news portal of India

लक्सर विधायक ने बाढ़ प्रभावित दर्जनों गांव का किया दौरा, प्रदेश सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिए जाने की मांग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक हालात बेहद खराब कर दिए हैं जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।आलम यह है कि लक्सर क्षेत्र में सबसे अधिक बाढ़ का पानी आने से जनजीवन अस्त व्यस्त है लोगों को अपने घर में रहना दुभर हो रहा है गंदा पानी जमा होने से लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है।

स्थानीय बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं इतना ही नहीं वह बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं ।आज लक्सर क्षेत्र के दर्जनों गांव का हाजी मोहम्मद शहजाद ले निरीक्षण किया और प्रशासन को अवगत कराया । दर्जनों गांव आज भी ऐसे हैं जिनमें जलभराव से हालात बेहद खराब हैं इस दौरान हाजी मोहम्मद शहजाद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की लक्सर क्षेत्र भारी बरसात के चलते अधिक प्रभावित हुआ है जिसके चलते किसानों की तमाम फसलें तबाह और बर्बाद हो चुकी है

इतना ही नहीं लोगों के घरों में रखा तमाम सामान जलभराव के चलते खराब हो चुका है दुकानदार परेशान है सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो चुके हैं लोग बेरोजगार हो चुके हैं जिसका प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर उन्हें तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाना चाहिए।बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने गंगा तटिये ग्राम पंचायत गंगदासपुर व ग्राम पंचायत महाराजपुर कलां में हुई बाढ़ क्षति का जायजा ले कर हर सम्भव मदद का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369