आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन में जल निकासी की मांग कर रहे लोगों को विधायक उमेश कुमार का पूरा सहयोग मिला। उमेश कुमार ने कहा की साउथ सिविल लाइन के लोगों की जल भराव की परेशानी को जल्द दूर कर दिया जायेगा इसके लिए जितने भी बजट की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा। गौरतलब है की पिछले चार दिन से भारी बारिश के चलते साउथ सिविल लाइन में जलभराव से लोगों का जीना दूभर हो गया है रास्तों के साथ साथ लोगों के घरों में भी गंदा पानी भरा है जिससे स्थानीय लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं
सभी राजनैतिक दलों के नेता मौके पर पहुंचे लेकिन सभी को निराश होकर ही वापस लौटना पड़ा।लेकिन सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार उस समय मौके पर पहुंचे जब लोगों ने हाइवे पर जाम लगा रखा था उन्होंने सबसे पहले साउथ सिविल लाइन के पार्षद डॉ नवनीत शर्मा पार्षद सचिन चौधरी और वहां के जिम्मेदार लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना और तहसील प्रशासन को साथ लेकर जलभराव का निरीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने जल्द से जल्द नाला निर्माण का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा की दिल्ली में कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री रहते जो नाला निर्माण नहीं करा सके उन्हे जनता के बीच आने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें अपने निजी खर्च पर ही चाहे जल निकासी का समाधान ही क्यों ना करना पड़े वह जरूर कराएंगे।इस दौरान उनके भारी समर्थक भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला