आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा सीट से इस बार जनता को एक नई शख्सियत से रूबरू होना पड़ेगा। जिनका काम करने का अंदाज ही अलग है जिनके नाम से अधिकारी भी थर्रा जाए ऐसी शक्सियत का नाम है भावना पांडे।जी हां बेहद कम समय में अपनी कार्यशैली से भावना पांडे ने जनता के दिलों में जगह बनाई है उन्होंने हरिद्वार के तमाम अधिकारियों को दो टूक कर दिया है की वह जनता के प्रति जवाब देह बने और अधिकारियों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भावना पांडे जनता कैबिनेट पार्टी की नेता हैं जो उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से 2024 में अपना भाग्य आजमाएंगी।
रुड़की पहुंची भावना पांडे ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की दोनो पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जो उत्तराखंड की जनता को आज तक गुमराह करती रहीं और वोट लेकर सत्ता हासिल करती रहीं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा जनता की अपनी पार्टी जनता कैबिनेट पार्टी हरिद्वार सीट पर पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी।भावना ने कहा की हरिद्वार की जनता समझ चुकी है की उनका भला कौन और कौनसी पार्टी कर सकती है।
उन्होंने कहा की चुनाव लडने से पहले उनका प्रयास बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का रहेगा ताकि हर परिवार में खुशहाली रहे इसके लिए वह अलग से सिडकुल ला रहीं हैं सब कुछ ठीक ठाक रहा तो हरिद्वार जिले में कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा।भावना पांडे ने कहा की शिक्षा स्वास्थ्य,सड़कें बेरोजगारी को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।जल्द ही मोहनपुरा के लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
उहोंने कहा की जल्द ही वह घाड़ क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को भी सुनेगी। भावना पांडे स्वास्थ्य जांच के लिए एक मशीन भी मंगाई है जो गरीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी आसानी से करेगी।इस मशीन से दूर दराज के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला