Jan Mudde

No.1 news portal of India

खेड़ी शिकोहपुर गांव में हजरत नसीर मियां नियाज़ी के उर्स में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद,देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर गांव में हजरत नसीर मियां नियाज़ी किबला का उर्स महफिले मिलाद शरीफ के साथ शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में दूर दराज से आए लोगों ने शिरकत की।दो दिन तक चले उर्स में जहां लंगर खाने का आयोजन किया गया था वहीं बाहर से पहुंचे कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफी कलाम पेश किए। इस मौके पर बरेली शरीफ खानकाहे नियाजिया से पहुंचे हजरत उमर मियां और नकी मियां ने उर्स की तमाम रस्म पूरी कराई।

इस दौरान उमर मियां और नकी मियां ने देश की अमन सलामती और भाईचारे की दुआएं भी कराई। नकी मियां ने मौला अली और करबला के वाकयात को भी तफसील से बयान किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिनमे डॉक्टर राशिद नियाज़ी,जमील नियाज़ी, डॉक्टर महशर नियाज़ी,प्रधान अतहर उर्फ गुड्डू नियाज़ी, राव इरफान नियाज़ी, राव शाकिर ख़ा, राव शफाहत नियाज़ी,

राव अशरफ नियाज़ी, राव हबीबुर्रहमान नियाज़ी,राव बिलाल नियाज़ी,राव रिजवान नियाज़ी, टीटा ठाकुर,राव अजमत नियाज़ी, राव खालिद नियाज़ी,राव वाजिद नियाज़ी,राव ताज मोहम्मद उर्फ ताजू नियाज़ी,राव जिशान ,राव इमलाख आदि बड़ी संख्या में अकीदत मंद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369