Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की तहसील में उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का कार्य बहिष्कार जारी,नहीं हो रहे जमीनों के दाखिल खारिज

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर है बीती 11 मई 2023 से सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है। संघ के कार्य बहिष्कार से रुड़की तहसील में कोई भी दाखिल खारिज नहीं हो रहा है जिससे बाहरी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की मांग है की उन्हें एक सहायक मिलना चाहिए।तथा उन्हें सरकार कंप्यूटर उपलब्ध कराए।इस मौके पर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूंनगो संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज पांडे ने कहा की रजिस्ट्रार कानूनगो संघ सहायक की भर्ती और कंप्यूटर की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार की मांग कर रहा है।

जिसे सरकार ने आज तक नहीं माना है।वहीं बिजेंद्र कुमार ने कहा की सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगा।
बाइट मनोज पांडे प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ उत्तराखंड।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369