आरिफ नियाज़ी
रुड़की बसपा नेताओं द्वारा जिला पंचायत पर करोड़ों के घोटालों का आरोप लगाने के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बसपा नेताओं पर जोरदार हमला बोला । उन्होंने कहा की जो लोग जिला पंचायत पर आरोप लगा रहे हैं उनके आरोपों को कभी भी उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया ऐसे लोग किसी भी दल या पार्टी के नहीं हो सकते।उन्होंने कहा की जो लोग आरोप लगा रहे हैं उन्हें भाजपा ने कितना सम्मान दिया आज वह भूल चुके हैं।
लेकिन जनता सब जानती है समय आने पर जवाब देगी। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की कुछ लोग जिला पंचायत का विकास देखकर बौखला गए हैं इसलिए उल्टे सीधे बयान देकर समाचारों में बना रहना चाहते हैं जबकि हकीकत यह है की जिला पंचायत ने साठ करोड़ से अधिक के विकास कार्य जिले में अभी तक कराए हैं जो लगातार जारी है जिनका लाभ गांव गांव की जनता को मिल रहा है।किरण चौधरी ने बसपा नेताओं पर हमला बोलते हुए k कहा की ऐसे लोग जिला पंचायत को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा की जिला पंचायत हरिद्वार जिले का विकास करने में बेहद गंभीर है और लगातार विकास जारी है ऐसे लोग आलोचनाओं और आरोपों से ऊपर आगे कुछ नहीं कर सकते जनता सब जानती और पहचानती है जल्द ही जनता इसका मूहतोड़ जवाब देगी।गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व बसपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा और बसपा के प्रदेश प्रभारी ने जिला पंचायत में करोड़ों के आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।जिसके बाद आज किरण चौधरी ने बसपा नेताओं पर जमकर हमला बोला।
इस दौरान मानकपुर गांव के प्रधान चौधरी कुलवीर सिंह और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला