Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का भारतीय किसान यूनियन रोड ने किया घेराव,दी चेतावनी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय किसान यूनियन रोड ने ऊर्जा निगम के खिलाफ अब बड़ा मोर्चा खोल दिया है सैंकड़ों किसान आज भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड के नेतृत्व में ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिक्षण अभियंता का जोरदार घेराव किया । इस दौरान भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि ऊर्जा निगम द्वारा किसानों का बड़े पैमाने पर शोषण कर रहा है। किसानों के द्वारा बिजली के बिल के भुगतान के बावजूद भी उन्हें विधुत विभाग की तरफ से सुविधाएं नही मिल पर रही हैं।

बिजली के तार नीचे लटके हुए है जिससे हर समय खतरा बना रहता है लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं पदम सिंह रोड़ ने कहा की अमीर लोग बिजली चोरी करने में लगे हैं लेकिन उन पर ऊर्जा निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। इस मौके पर भाकियू रोड के जिलाध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि किसानों का शोषण अब बर्दाश्त नही किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी की अगर किसानों की मांगे 15 जून तक पूरी नही की गई तो 16 जून को डीजीएम कार्यालय पर सैंकड़ों किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान दर्जनों किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369