आरिफ नियाजी
उत्तराखंड की ड्रैगन बोट टीम का रुड़की पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ी सुबह सवेरे वरिष्ठ अधिवक्ता और एसोसिएशन के संरक्षक संजीव वर्मा के आवास पर पहुंचे थे।एसोसिएशन द्वारा 14 लड़के और 4 लड़कियों को ड्रैगन बोट इंडिया टीम में शामिल किया गया है।
जिसने पहली बार मोतिहारी जिले की बिहार मोती झील में आयोजित राष्ट्रीय दौड़ में चार मार्च को भाग लिया था जिसमें
टीम के खिलाड़ियों ने 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल और 200 मीटर दौड़ ब्राउज़ पदक जीता है।
इस दौरान एसोसियेशन के संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव वर्मा ने बताया की सभी खिलाड़ियों का उनके कार्यालय पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है उत्तराखंड सरकार को भी इस खेल को बढ़ावा देना चाहिए ताकि इस खेल को उत्तराखंड में भी नई पहचान बन सके। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने की जरूरत है। संजीव वर्मा ने कहा आज गरीब परिवार के बच्चे संसाधन ना होने के चलते आगे नहीं बढ़ पाते लेकिन अब जो बच्चे खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनकी सहायता भी की जाएगी।
उत्तराखंड सरकार को भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहिए और उनकी आर्थिक सहायता भी करनी चाहिए।इस दौरान बाहर से आए सभी खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।सभी खिलाड़ियों का एसोसियेशन के लोगों उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हरिद्वार बार के पूर्व अध्यक्ष कुलवंत चौहान,एडवोकेट कुलवंत चौहान,एडवोकेट सत्यवती वर्मा,एडवोकेट नगमा कुरैशी,जयंत चौधरी,और संजीव रावत आदि मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला