आरिफ नियाजी
देश में यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास मे आज के युग में यूनानी मेडिकल कॉलेज का क्या रोल होना चाहिए इस विषय पर एक ब्रेन स्टोर्मिगं सत्र व गोल मेज सभा का आयोजन किया गया ।औषधि निर्माताओं के प्रसिद्ध संगठन यूनानी ड्रग मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन (उडमा) के तत्वावधान मे द सूर्या होटल नयी दिल्ली मे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हमदर्द के हामिद अहमद ने की।
उन्होने सभी अतिथियो का स्वागत किया और अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारा संगठन उडमा हर वर्ष उडमा डे के अवसर पर यूनानी स्नातक टाॅपर्स को सम्मानित करती है जिसमे मेडल्स के साथ प्रथम दिव्तीय व तृतीय छात्रो को पचास हजार,पैंतीस हजार और बीस हजार रूपये से सम्मानित करती है लिहाजा सरकारी संस्थाओ के छात्रो को भी इसमे भाग लेना चाहिए जिसके लिए कालेज के डीन को मेल के द्वारा सूचित किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मकबूल अहमद ने कुरान पाक के आयत से किया इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डाक्टर मुख्तार अहमद कासमी आयूष मंत्रालय के यूनानी सलाहकार व महानिदेशक सीसीआर यूएम ने अपने सम्बोधन मे उडमा के द्वारा यूनानी के विकास के लिए किये जा रहे क्रान्ति कारी प्रयासो को सराहा। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि यूनानी चिकित्सा का भविष्य बहुत शानदार है दुनिया का इस पद्धति की और हर दिन रूझान बढ रहा है।
डाक्टर मोहम्मद खालिद सहायक औषधि नियंत्रक दिल्ली सरकार ने कार्यक्रम के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास हेतु इस सत्र को कामयाब बनाते हुए सभी लक्ष्यो की पूर्ति हेतु ताल मेल बना कर अपने अपने चिकित्सा संस्थानो मे पहले दिन से ही अम्ल मे लाना चाहिए।
विभिन्न राज्यों के आठ यूनानी मेडिकल कॉलेजों के पच्चीस यूनानी विशेषज्ञो व प्रतिनिधिमंडल ने गोल मेज सम्मेलन मे बारी बारी अपने विचार व्यक्त किए।
ए एण्ड यू कालेज के प्रिन्सिपल डॉक्टर जुबेर अहमद ने यूनानी स्नातक छात्रो को यूनानी चिकित्साभ्यास पर कैसे अधिक ध्यानाकर्षक हो उसके कई पहलुओ पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर ईदरीस अहमद पूर्व प्रिन्सिपल करोल बाग तिब्बिया कालेज ने कहा पूर्व मे छात्र छात्राओ का ध्यान आज के बजाय पहले अधिक यूनानी चिकित्सा को सीखने पर हुआ करता था अब हमे ऐसे तरीके अपनाने चाहिए कि यूनानी स्नातक यूनानी तरीका ईलाज के हर पहलू को सीखकर यूनानी सिस्टम के वास्तविक ग्यान को अपनाकर जनता मे इस पैथी को पहुंचाने का कार्य करना रहे ।
अजमल खान तिब्बिया कालेज अलीगढ के प्रिन्सिपल डाक्टर बीडी खान ने कहा यूनानी चिकित्सा हर खास व आम मे मशहूर हो रही हमे अपने प्रयासो से इसे और गति प्रदान करनी चाहिए।
कश्मीर यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डाक्टर अमजद साहब ने अपनी वार्ता मे कहा कि हमे यूनानी रिसर्च के नयी तकनीक को अपनाकर नये नये शोध करने चाहिए और अध्यापन के आधुनिक तरीके अपनाने चाहिए। पटना यूनानी मेडिकल कॉलेज के डीन ने कच्ची औषधियो की पहचान व उनके लाभ को तथा डायग्नोसिस के यूनानी तरीको को अपनाकर जनता तक इस पैथी को पहुंचाने का काम करना चाहिए।
हमदर्द के स्कूल ऑफ यूनानी एजुकेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे डाक्टर आसिम अली खान और डॉक्टर रक्शन्दा बैग ने कहा कि उडमा की इस क्रान्ति कारी मुहिम मे हमारा योगदान हमेशा रहेगा ।और उन्होने कहा कि हमे अध्यापन के पुराने तरीको को त्याग कर स्मार्ट क्लासज व आर्टिफिशल इन्टेलिजेन्स व कच्ची औषधियो की पहचान के लिए स्क्रीन सिस्टम व थ्री डी तकनीक अपनाकर औषधीयो के गुण व दोष की जानकारी देनी चाहिए जिससे आज के छात्र छात्राएं इस पैथी मे अपनी रूचि ले सके।
पद्मश्री हकीम जिल्लुर्रहमान ने कहा यूनानी चिकित्सा के छात्र जितना अधिक प्रैक्टिकल पर ध्यान देगे उतनी उनकी दक्षता बढेगी और इस पैथी का विकास होगा।
भोपाल यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियो ने कहा कि यूनानी स्नातक छात्रो को यूनानी औषधि निर्माण ईकाईयो का भ्रमण कराना और उन्हे कच्ची औषधियो से रूबरू कराना तथा उनके अन्दर स्नातक के प्रथम वर्ष से ही यूनानी चिकित्साभ्यास और इसके स्कोप के बारे व्याख्यान देना अति आवश्यक है जिससे छात्रो को अधिक प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अकरम साहब व उडमा महासचिव मोहसिन देहलवी साहब ने किया।
राजनैतिक व शैक्षणिक गणमान्य व्यक्तियो मे कार्यक्रम व सायंकालीन ईद मिलन समारोह मे डॉक्टर डी सी कटोच पूर्व सलाहाकार आयुर्वेद आयूष मंत्रालय, सासंद कुंवर दानिश अली,डॉक्टर सैयद अहमद खान डॉक्टर अजमल अखलाक डॉक्टर असलम जावेद डॉक्टर रईसुरर्हमान उपस्थित रहे।
उडमा संगठन के सक्रिय सदस्यो व पदाधिरियो मे उपस्थित
मोहम्मद आरिफ साहब,मकबूल हसन साहब,डॉक्टर मतिउल्लाह मजीद साहब डॉक्टर खुबेब बकाई साहब,डॉक्टर काशिफ जकाई साहब ,हकीम यस्मानिल साहब हकीम सादिक बाब्ला हकीम उजैर बकाई हकीम अरबाबुददीन साहब पर्वेज अहमद खान साहब मुनीर अजमत साहब जलीस अहमद साहब, नौशाद अहमद साहब, आफाक एजाजी साहब ,ताहिर अहमद साहब,बाबु अहमद साहब,नबील अनवर साहब,हकीम हारिस महमूद साहब मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला