Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के खातखेड़ी गांव में पूर्व सीएम हरीश रावत का हुआ जोरदार स्वागत,आगामी 9 मई को मील पर देंगे धरना

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की के खाताखेड़ी गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अयाज़ के आवास पर पहुंचे हरीश रावत का उनके समर्थकों और गन्ना किसानों ने स्वागत किया है इस दौरान हरीश रावत के साथ उनकी पार्टी के तीनों विधायक मौजूद रहे।हरीश रावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया उन्होंने आरोप लगाया की आज चीनी मील इकबालपुर गन्ना किसानों का करोड़ों का भुगतान दबाए बैठी है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है।

जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने गन्ना किसानों को सरकारी खजाने से भुगतान किया था लेकिन सरकार गन्ना किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है ।इस दौरान कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद,विधायक ममता राकेश, और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति आदि ने भी अपने विचार रखे। हरीश रावत ने कार्यक्रम के बाद रुड़की के एक होटल में प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।उहोंने सरकार पर गन्नमूल्य, चीनी मिल का बकाया, और बेमौसम बरसात में दागी हुए गेंहू को खरीदने समेत विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए।

इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए हरीश रावत ने हाल ही में सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा सड़क पर युवक की पिटाई के मामले में कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यजनक है सत्ता के दम पर पीड़ित को थाने में बंद तो करा सकते है लेकिन जनता की आवाज को नही दबा सकते, इस घटना से पूरा राज्य आहत है। उन्होंने कहा कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़को पर है और पीड़ित के साथ इंसाफ की लड़ाई लड़ रही है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के चुनाव लड़ने वाले सवाल पर कहा में इस विषय पर कोई टिप्पणी नही करना चाहूंगा लेकिन ये स्पष्ट करते हुए हरिद्वार की जनता और कांग्रेस से प्राथना करता हु की वह 2016 के घटनाक्रम के खलनायकों को धुत्कारना चाहिए। ये लोग लोकतंत्र के अपराधी है। ये लोग कांग्रेस के अपराधी है और सबसे बड़ी बात ये की इन लोगो ने उत्तराखंड को कलंकित करने का काम किया। उन्होंने कहा में हरिद्वार के लोगों से और कांग्रेस से प्राथना करना चाहूंगा कि ऐसे लोगों को सक्रिय राजनीति चुनावी राजनीति से अलग करना चाहिए।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरीश रावत ने अतिक्रमण के नाम पर धार्मिक स्थलों को तोड़ने वाले सवाल पर कहा कि ये भाजपा हर बार जिहाद ही क्यों करती है, कभी निर्माण भी करे। सड़को में गढ्ढे है जिसको भरने का काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नासिर परवेज, राव आफाक, राव फरमूद,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठ पाल परमार,महावीर, प्रधान एजाज, परवेज राणा,फिरोज आदिल फरीदी,आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369