आरिफ नियाजी
झबरेड़ा के लाठरदेवा शेख से भरतपुर तक बनने वाले मार्ग पर सैंकड़ों ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के कार्य को रुकवा दिया ।ग्रामीण मौके पर विभागीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री के चलते सड़क का निर्माण कराया जा रहा है लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है
इसलिए ग्रामीणों ने सड़क दिया लाठर देवा के कार्य को रुकवा दिया।ग्राम प्रधान डॉक्टर सुफियान का आरोप है कि करोड़ों की लागत से बनने वाली लाठर देवा शेख और भरतपुर बूढ़पुर को जोड़ने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है आलम यह है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर आकर सड़क को देखना भी पसंद नहीं करते हैं बार-बार कई फोन अधिकारियों को किए जा चुके हैं लेकिन अधिकारी आना तो बहुत दूर उन्होंने किसी तरह का कोई संपर्क भी अभी तक नहीं किया है ग्राम प्रधान का आरोप है कि सड़क का ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है और सड़क के नाम पर एक लीपापोती के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है
जो सरकारी धन का दुरुपयोग है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घटिया सामग्री की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी हरिद्वार से भी की जाएगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर उन्होंने पहले ही शिकायत कर दी है जब तक सड़क का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा तब तक सड़क को नहीं बनने दिया जाएगा इस दौरान ग्राम प्रधानों ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को बार-बार चेक किया जहां पर बिना किसी साफ-सफाई के मिट्टी के ऊपर ही हल्का फुल्का तारकोल डाल दिया गया यहां तक की यह सड़क में खामियां ही खामियां है
जिसके चलते यह सड़क एक माह भी नहीं पकड़ पाएगी। इसलिए भरतपुर और डॉक्टर देवाशीष गांव के ग्रामीण अभी सड़क के कार्य को लेकर एकजुट हो चुके हैं और उन्होंने रुड़की में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने का मन बनाया है आज गांव में पंचायत होगी जिसके बाद अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा वही ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी है कि कि प्रदेश में सरकार है ऐसे में उनके गांव में भी किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा अगर इसमें कोई लिप्त पाया जाता है तो उसकी शिकायत वह आला अधिकारी से करेंगे उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बेहद जरूरी है और सड़क के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है जिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे इस मौके पर तो तौकीर प्रधान, गालिब गौड़,मुजाहिद हसन एडवोकेट, सलमान, कदीर,साकिब एडवोकेट,इरशाद प्रधान, वेद प्रकाश प्रधान,पूर्व उप प्रधान मुंतजिर,शहजाद, तनवीर, उप प्रधान एजाज,आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला