Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक उमेश कुमार के बाद निवर्तमान विधायक चैंपियन और उनकी पत्नी रानी देवयानी ने भी किया पलटवार, निर्दलीय विधायक की नहीं होती कोई सुनवाई

Spread the love

आरिफ नियाजी

खानपुर विधायक उमेश कुमार के आरोपों के बाद भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी उमेश कुमार पर पलटवार किया है इतना ही नहीं उनकी पत्नी रानी देवयानी भी मीडिया से रूबरू हुई ।अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा की उमेश कुमार निर्दलीय विधायक हैं उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है जिस दिव्यांग शिविर का वह श्रेय लेना चाहते हैं वह शिविर केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सभी ब्लाक में आयोजित कराए जा रहे हैं अब से पहले दिव्यांग शिविर नारसन ब्लॉक में भी लग चुका है।

चैंपियन ने आरोप लगाया की उमेश कुमार विकास कार्यों को लेकर भी झूठ बोलते हैं झूठ बोलना उनकी आदतों में शुमार हो चुका है इस बार खानपुर की जनता ने धोखा खा लिया लेकिन बार बार उनके बहकावे में आने वाली नहीं है । उन्होंने आरोप लगाया की छोटी छोटी सड़कों का निर्माण कराकर झूठा श्रेय लेना चाहते हैं जबकि उन्होंने रुड़की से लेकर लक्सर तक का मार्ग,लक्सर से बालावाली,खानपुर से दल्लवाला तक की सड़कें बनवाई हैं इन्हें सड़कें कहते हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर विकास किया है लेकिन उमेश कुमार बौखलाकर उनपर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे उन्होंने दिव्यांग शिविर की एक ऑडियो भी सुनाई जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस ऑडियो में एक व्यक्ति दिव्यांग से बात करता नजर आ रहा है। इस दौरान चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी ने कहा की उमेश कुमार उनके विकास कार्यों का श्रेय लेना चाहते हैं एक एक पत्रकार को भी मानहानि का नोटिस भेजा है जबकि वह अपने आपको पत्रकारों का हितैषी बताते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369