Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के शेरपुर खेलमऊ गांव में मन की बात को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह, किरण चौधरी समर्थकों ने लगाए मोदी मोदी ज़िंदाबाद के नारे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के शेरपुर खेलमऊ गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के कार्यक्रम को देखने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला सैंकड़ों युवाओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात से देश की जनता काफी उत्साहित है प्रधानमंत्री के इस संदेश से देशवासियों को आपस में जोड़ने का काम किया हैं।

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया है आज मन की बात के सौ एपीसोड हो चुके हैं जिससे देश की जनता बेहद उत्साहित है।उन्होंने कहा की मन की बात में राजनीतिक चर्चा के बजाय आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, कृषि कल्याणकारी योजनाओं पर भारत के लोगों की विशेषताओं को उजागर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात सुनने से हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।प्रधानमंत्री की मन की बात झबरेड़ा विधानसभा के गांव शेरपुर खेलमऊ में बूथ संख्या 97 पर क्षेत्रवासियो के साथ सुनने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा नगर सुदेश चौधरी ने कहा की मन की बात सुनने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी और उनमें भारी उत्साह दिखाई दिया आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री की मन की बात को लेकर काफी उत्साह था आज प्रधानमंत्री ने इस देश को नए आयाम दिए हैं

इस मौके पर सुमित चौधरी , रविद्र टिकोला , सुभाष शेरपुर , करण शेरपुर , भुप्पी , विदित चौधरी , शोभित चौधरी, धर्मराज राणा , हिमाशु , महक सिंह , बिट्टू चौदाहेड़ी, उपेंद्र चौधरी नारसन , एड अंकित हामडा, कंटू सिंह , प्रदीप कुमार, अनिल कुमार , मनोज शेरपुर, महेंद्र सिंह दरोगा, सेठपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369