आरिफ नियाज़ी
रुड़की में गत 15 अप्रैल को जनपद स्तरीय सपनो की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद के उन सभी बच्चों प्रतिभाग करना था जो ब्लॉक स्तर पर हुए सपनों की उड़ान कार्यक्रम में चयनित होकर आए थे लेकिन कार्यक्रम संयोजक द्वारा नारसन ब्लॉक एवं लक्सर ब्लॉक को कोई भी आधिकारिक सूचना ना देने से उन दोनों विकास खण्ड के अनेक बच्चे अपने अधिकारों से वंचित रह गए।
उक्त कार्यक्रम की सूचना पर उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ नारसन ने आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बाल संरक्षण आयोग देहरादून से की है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक द्वारा उक्त कार्यक्रम की सूचना ना देने से उन सभी बच्चों के अधिकारों का हनन हुआ है जो ब्लॉक स्तर के कार्यक्रम में चयनित होकर आए थे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चो की प्रतिभाओं को सवांरने हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है जिससे बच्चे के अंदर की प्रतिभा निखर सके परन्तु उक्त कार्यक्रम में कोई आधिकारिक सूचना ना मिलने के कारण वे सभी बच्चें अपने अधिकारों से वंचित हो गए जिन्हें उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला