आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ दरगाह प्रबंधन की सख्ती के चलते दरगाह के निजाम में जहां पहले से अधिक सुधार देखने को मिला है वहीं अब कलियर क्षेत्र के सभासद और नगर पंचायत चेयरमैन को दरगाह में जियारत करने के लिए जिला अधिकारी को दरगाह प्रबंधन की शिकायत करनी पड़ी है।दरगाह प्रबंधन की फर्जी खादिमों पर कार्यवाही के बाद इस तरह की पहली शिकायत देखने को मिली है।
अपनी शिकायत में सभासदों और चेयरमैन ने पत्र में लिखा है की जब भी वह दरगाह में जाते है या अपने किसी परिचित को लेकर दरगाह में हाजरी लगाने जाते हैं तो उन्हें दरगाह प्रबंधन झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से इस पत्र को दरगाह प्रबंधन को भेजा गया है जिसकी जांच की जा रही है अब जांच के बाद इस शिकायत की जल्द ही हकीकत भी सामने आएगी।
दरअसल कलियर शरीफ स्थित हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबरी की दरगाह में जहां हर रोज हजारों जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर दरगाह में पहुंचते हैं वक्फ बोर्ड और प्रशासन लगातार दरगाह का इंतजाम बेहतर करने लगे हैं। ऐसे में अब इस तरह की शिकायती पत्र के सामने आने से दरगाह प्रबंधन में भी हड़कंप मचा हुआ है आखिरकार दरगाह में किसी सभासद या चेयरमैन को किसने जियारत करने से रोका या किसने उन्हें केस दर्ज कराने की धमकी दी है ये सब जांच के बाद सामने आएगा।
वहीं इस पत्र को भेजने वालों में नगर पंचायत चेयरमैन सखावत अली,सभासद गुलशाद सिद्दीकी,सभासद नाजिम त्यागी,सभासद शबनम साबरी,सभासद आसमां प्रवीन, हसरती,गुलफाम साबरी,आफताब हुसैन,अली राजा,अमजद अली,मेहरबान अली,हुरमत त्यागी, सभासद श्रीमती रुकय्या,शादाब,साजिद अली,मुराद अली,आदि ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है की देश के किसी भी धार्मिक स्थल पर अकेले या अपने परिचित के साथ जाने में कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन कुछ समय से दरगाह प्रबंधन सुफिज्म को मानने वाले लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है जिससे दरगाह के मानने वाले लोगों में अपने अधिकारों का मौलिक हनन हो रहा है। सभी सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायत में कहा की उन्हें और उनके साथ जाने वाले लोगों को दरगाह में जाने से ना रोका जाए ।
वहीं इस बाबत दरगाह प्रबंधक रजिया बेगम का कहना है की दरगाह प्रबंधक कभी भी किसी जायरीन को दरगाह में जाने से नहीं रोकता दरगाह में जो भी आता है उसका स्वागत है लेकिन दरगाह में फर्जी खादिमों को किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।दरगाह में किसी भी जायरीन को आने जाने से कभी रोका नहीं गया है जो भी शिकायत की गई है उसकी जांच कराई जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला