Jan Mudde

No.1 news portal of India

कल होगा दो कलाकारों का गाना रिलीज, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पिरान कलियर,,,,

कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है। यही कर दिखाया है। पिरान कलियर के दो कलाकारों ने। दरअसल बात यह है कि पिरान कलियर के दो कलाकार एस राजा और सोनू अली खान लंबे समय से गीत संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। लगातार रात और दिन मेहनत कर अपने आप को इस मुकाम तक लेकर आए और पिरान कलियर का नाम रोशन किया ।इसी को लेकर हाल ही में उनका एक सॉन्ग रिलीज होने जा रहा है।

जिसके बोल है *जब से गए हो* इस गाने को देशभर में दर्शकों द्वारा बहुत ही प्यार दिया जा रहा है। जब हमने एस राजा वे सोनू अली खान से इस गाने के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत करने के बाद हमने हर संभव कोशिश की के अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ अपने दर्शकों तक पहुंचाएं और हमने देखा है। कि दर्शकों द्वारा हमें हमेशा भरपूर प्यार मिला है। इसी के साथ एस राजा वे सोनू अली खान ने कहा कि एक कलाकार को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिले इससे ज्यादा और क्या चाहिए।

गाने के बारे में उन्होंने बताया क्या बहुत ही प्यारा और खूबसूरत गाना है। जोर दर्शकों के मन को मोह लेगा और हमेशा की तरह हमारे प्यारे दर्शकों के दिलों में उतरने का काम करेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि हम ऊपर वाले से दुआ करते हैं। कि इसी तरह से हमारे दर्शकों का प्यार हमारे साथ बना रहे। हम और ज्यादा मेहनत कर देश विदेश में भी अपने पिरान कलियर का नाम रोशन करेंगे।अब देखना यह है कि इस गाने को दर्शकों द्वारा कितना प्यार मिलता है और सिंगर एस राजा वे सोनू अली खान लोगों के दिलों पर इस गाने के द्वारा कितना राज्य करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369