Jan Mudde

No.1 news portal of India

रश्मि चौधरी ने बदला अपना निर्णय,अब राष्ट्रीय लोकदल नहीं बल्कि भावना पांडे को मजबूती से लड़ाएंगी लोकसभा चुनाव

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने अब अपना निर्णय बदल लिया है अब रश्मि चौधरी राष्ट्रीय लोकदल में नहीं बल्कि जेसीपी प्रत्याशी भावना पांडे की पार्टी में शामिल होकर उन्हें मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ाएंगी। रश्मि चौधरी ने अपने आवास पर एक खास मुलाकात के दौरान कहा की राष्ट्रीय लोकदल के प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह उनके आवास पर उनसे मिलने जरूर आए थे लेकिन इसका यह मतलब नहीं की वह राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाली हैं उन्होंने कहा की अभी उन्होंने भावना पांडे के साथ जाने का निर्णय लिया है।

रश्मि ने कहा की भावना पांडे एक बोल्ड लेडी है जो गरीबों की मसीहा मानी जाती हैं भावना पांडे एक महिला है और वह महिलाओं की भावनाओं को बखूबी समझ सकती हैं इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है की वह जेसीपी पार्टी में रहकर पार्टी को मजबूत करेंगी और हरिद्वार लोकसभा सीट पर भावना पांडे का खुलकर समर्थन करेंगी। रश्मि चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की वह जेसीपी का उत्तराखंड में बेहतर भविष्य देखती हैं उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी आशा है की जेसीपी पूरी मजबूती के साथ हरिद्वार लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा की आज जनता का भाजपा और कांग्रेस से मोह भंग हुआ है इसलिए प्रदेश की जनता अब तीसरे विकल्प के तौर पर जेसीपी को देखना चाहती है।उन्होंने कहा की जल्द ही वह प्रेस कान्फ्रेस कर कुछ महत्वपूर्ण बातों को जनता के सामने लाने का काम भी करेंगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369