आरिफ नियाज़ी
रुड़की में भाजपा ओबीसी मोर्चा के घर घर चलो गांव गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज बेलड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं नकल विरोधी कानून बनाकर सरकार ने इतिहास रच डाला है।
उन्होंने कहा की मोदी सरकार ओबीसी समाज के उत्थान के लिए बेहद गंभीर है यही कारण है की भाजपा ने ओबीसी समाज को जो सम्मान देने का काम किया वह किसी सरकार ने नहीं किया । उन्होंने कहा की आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का ओबीसी समाज भाजपा के साथ जुड़ चुका है ।राकेश गिरी ने कहा की ओबीसी समाज का भला भाजपा ही कर सकती है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा की आज मोदी जी का आज पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी डंका बज रहा है मोदी जी ने इस देश और प्रदेश के नए आयाम दिए हैं यही कारण है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा की पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतर रही हैं गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों और रीतियों का प्रचार कर रही हैं।ओबीसी समाज के लिए सरकार ने जो योजनाएं संचालित की है उनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचे इसके प्रयास लगातार जारी हैं। रोमा सैनी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समाज को जो सम्मान दिया है उसे ओबीसी समाज कभी भुला नहीं पाएगा।
अब ओबीसी समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ जुड़ चुका है जिसके चलते आज बेलड़ी गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव घर घर ओबीसी समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी है।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन सिंह प्रजापति,मंडल महामंत्री सुरेश सैनी, भाजपां किसान मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री धर्म सिंह रोड़,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री संजय रोड़,सोशल मीडिया के पूर्व प्रभारी शुभम रोड़,भाजपा नेता अशोक रोड,विकी और अंकित रोड़ आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला