आरिफ नियाजी
रूडकी में चारधाम यात्रा यात्रा के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और पार्किंग की है. क्योंकि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में वाहनों का काफी दबाव बढ़ जाता है. इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अभी से तैयारियों में लगी हुई है चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार रुड़की आसपास शहर में श्रद्धालुओं का काफी दबाव रहता है. केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के श्रद्धालु रुड़की भगवानपुर मंगलौर हरिद्वार से भी होकर गुजरते हैं. इसके अलावा यात्रा सीजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में (स्टे) आराम भी करते हैं.
वहीं कई बार रूट डायवर्जन की भी तैयारी की जाती है ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े इसी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अपनी व्यवस्थाएं जुटाने मे लगा हुआ है. वही रुड़की सीपीयू पुलिस द्वारा दिल्ली हरिद्वार हाईवे मंगलौर बिझोली चौराहे पर यातायात को दुरुस्त करने के लिए खाली पड़े चौराहों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाए गये ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके इस मौके पर टीआई अखिलेश कुमार एसआई मुकेश कुमार एसआई विशंभर हेड कांस्टेबल रोहित कांस्टेबल राजकिशोर मौके पर मौजूद रहे



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला