आरिफ नियाज़ी
रुड़की। उत्तराखंड सरकार का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग सभी सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए थे इस दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया गया।
इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा आज सरकार ने आमजन के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है
उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है और धामी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है उन्होंने कहा कि एक साल नई मिसाल के रूप में यह वर्ष मनाया जा रहा है।ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें योजनाओं की जानकारी विभागों द्वारा दी गई है।
जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति ने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई विकास योजनाएं आई और लोगों को इसका लाभ मिला। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में लगातार काम हो रहा है पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप लागू किया गया जिसमें महिला शक्ति को सुरक्षा के लिए सीधे कार्य किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभात चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की अब सरकार आम जनता के द्वार पहुंची है इसका लाभ जनता को तो मिल ही रहा है साथ ही भाजपा को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा की आज के लगाए स्टॉल से अधिकारियों ने जनता को योजनाओं की जानकारी दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी के साथ चल रही है l इसके साथ ही लाभार्थियों को किट आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, अल्पनांख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अफजाल अली, मंडी समिति अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, तहसीलदार शालिनी मौर्य,
जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, पार्षद विवेक चौधरी,पंकज सतिजा, अनूप राणा, वीरेंद्र गुप्ता, सुबोध चौधरी, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, अनिल शर्मा, रमेश भटेजा, विकास पाल, शुभम सैनी, नरेश यादव, मोहित राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला