Jan Mudde

No.1 news portal of India

रमजान के महीने में दिन के समय होटल और ढाबे खोलने से बचें मुसलमान-मुफ्ती सलीम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की रमजान के महीने में होटल और ढाबों वालों से मुफ्ती सलीम ने खास अपील की है ।मुफ्ती सलीम ने कहा की रमजान का महीना बड़ा ही फजीलतों बरकतों और रहमतों का महीना है।इस महीने का खास मर्तबा है ऐसे में हर मुसलमान मर्द और औरत पर रोजा और नमाज फर्ज है ऐसे में जो लोग दिन के समय में अपने होटल ढाबे चलाते हैं उनमें खास ध्यान रखने की जरूरत है कुछ लोग अपने प्रतिष्ठान पर पर्दे डालकर दिन में खाना खिलाते हैं

जो बहुत गलत है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए दिन के वक्त होटल या ढाबे रमजान में पूरी तरह से बंद रहने चाहिए। शाम के वक्त अपने होटल या ढाबे खोल सकते हैं लेकिन रमजान का एहतराम करना हर मोमिन पर फर्ज है इसका ध्यान रखना चाहिए। अल्लाह सभी लोगों को गुनाहों से बचाए और सबकी खताएं माफ करे।मुफ्ती सलीम ने कहा की यह महीना अल्लाह से तौबा करने गरीबों की मदद करने का महीना है इस महीने में गुनाहों से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा इबादत करनी चाहिए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369