आरिफ नियाज़ी
रुड़की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित दिनेश कौशिक भाजपा सरकार पर जमकर बरसे ।कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर उन्होंने नों कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने को उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया साथ ही कहा की यह शासन प्रशासन के दमनकारी नीति है। उन्होंने कहा है कि पुलिस के जरिए भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। और उन पर जुल्म करा रही है जिसे कांग्रेसी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज प्रातः बिट्टू शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सचिन चौधरी जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस हरिद्वार को बिट्टू शर्मा के निजी निवास से कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के द्वारा हिरासत में लेकर कोतवाली सिविल लाइंस ले गए। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भंग करने के विरोध में दिल्ली में युवा कांग्रेस की बड़ी रैली होने जा रही है जिसमे दोनो नेता दो बस कार्यकर्ताओं की लेकर दिल्ली जा रहे थे। उससे पहले ही शासन प्रशासन की दमनात्मार्क नीति के तहत दोनो नेताओ को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की आवाज दबाने के लिए उनकी सदस्यता रद्द करवाई और अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस को हथियार बना रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला