आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद अरशद अली ने भाजपा हाईकमान का आभार जताया है।इस दौरान अरशद अली ने कहा की पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर देश का अल्पसंख्यक समाज तेजी से भाजपा से जुड़ रहा है उन्होंने कहा की मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया है उससे अल्पसंख्यक समाज के लोग काफी प्रभावित हैं यही कारण है की अब मुस्लिम समाज को भी नजर आने लगा है की उनका भला कौनसी पार्टी कर सकती है।
अरशद अली ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास को प्राथमिकता मिली है जबकि अन्य राजनैतिक पार्टियां वोट तो हासिल करतीं हैं लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं है यही कारण है की आज देश पर राज करने वाली सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस हाशिए पर पहुंच गई और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।उन्होंने कहा की भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है यही कारण है की भाजपा के सभी मोर्चे चाहे किसान मोर्चा हो, पिछड़ा मोर्चा हो,अनुसूचित मोर्चा हो या अल्पसंख्यक मोर्चा हो सभी के सभी बेहद मजबूत हैं
और सभी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस या अन्य पार्टियों में ऐसा नहीं है जिसके चलते लगातार उनके कार्यकर्ता तेजी के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने कहा की 2024के लोकसभा चुनाव में मोदी देश के फिर प्रधानमंत्री बनेंगे उन्हे दुनिया में कोई ताकत नहीं रोक सकती।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला