आरिफ नियाज़रुड़की भाजपा ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया है।रोमा सैनी ने कहा की भाजपा ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगी और भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगी। रोमा सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की आज देश का सभी ओबीसी समाज भाजपा के साथ जुड़ चुका है
भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।रोमा ने कहा की भाजपा ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है अन्य कोई भी राजनैतिक दल प्रदेश का हितैषी नहीं है उन्होंने कहा की राहुल गांधी को ओबीसी समाज का अपमान करना भारी पड़ा है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है यही कारण है की आज ओबीसी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक सांसद विधायक और कार्यकर्ता मौजूद हैं ।
रोमा सैनी ने कहा की अब देश की जनता समझ चुकी है की इस देश को प्रधानमंत्री मोदी ही आगे बढ़ा सकते हैं और किसी में इतना दम नहीं है।उन्होंने कहा की वह अपनी पार्टी के नेताओं की बेहद आभारी हैं जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया और पार्टी में जिम्मेदारी दी।उपाध्यक्ष के रूप में वह पार्टी की सेवा करेंगी और भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगी।
उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी और फिर नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।रोमा ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है जनता में अलग ही खुशहाली का माहौल है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला