आरिफ नियाज़ी
रूड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और खाद्य पूर्ति विभाग एव खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने रूड़की अनाज मंडी बाजार में पॉलिथीन और कुट्टू के आटे की गुणवत्ता की जांच को लेकर छापेमारी की । इस छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडी के दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदारों ने टीम पहुंचने से पहले ही अपनी दुकानों से कुट्टू के आटे को गायब कर दिया।
हरियाणा व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुट्टू के आटा के सेवन से कुछ लोगों की तबीयत बिगडने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलौर भगवानपुर लक्सर चेकिंग अभियान चलाया है। इस दौरान प्रशासन की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करते दुकानदारों के चालान चालान काटे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि समय-समय पर उनके द्वारा ही अभियान चलाया जाता है और आगे भी इस तरह के अभियान चलाया जाएंगे इस तरह की कार्रवाई पहले भी रुड़की में की गई है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।गड़बड़ी व मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों जिला प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान टीम में रुड़की नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष कुमार,एसडीएम भगवानपुर आशीष मिश्रा, रुड़की नगर निगम कर्मचारी व अधिकारी गण उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर मंगलौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की को निरीक्षण के दौरान तीन दुकानों पर कॉमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते पाए जाने पर 9 गैस सिलेंडरों को जब्त किया है।
साथ ही सभी दुकानदारों को कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं इस दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी और खाद्य पूर्ति उप निरीक्षक हिमांशु रावत को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी सिलेंडर सौंप दिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला