आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा के जिला पंचायत में करोड़ों के गबन के आरोपों को वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सिरे से नकार दिया है उन्होंने कहा की सुभाष वर्मा बौखला गए हैं उनका काम आरोप लगाना है वह आरोप लगाते रहेंगे जबकि जिला पंचायत द्वारा निरंतर हरिद्वार जिले में विकास कार्यों को गति मिली है। किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जिला पंचायत द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं आलम यह है कि गांव गांव का बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है जिससे विरोधी पूरी तरह से बौखला कर उल्टे सीधे बयान देने में लगे हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जान चुकी है कि जिला पंचायत उनके क्षेत्र में कितना विकास कार्य कर रही है किसी के आरोपों से जिला पंचायत का कार्य बाधित या रुकने वाला नहीं है आज जो विकास की गंगा बह रही है उसमें जिला पंचायत का अहम योगदान है। उन्होंने कहा की जिला पंचायत के द्वारा गांव गांव में मूल सुविधाओं को उपलब्ध कराना है पानी बिजली सड़क और पुलों का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास की जो गंगा बहाए है उसका जनता को लाभ मिल रहा है हरिद्वार जिले में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है जिसमे विकास को प्राथमिकता मिली है।
किरण ने कहा की भाजपा विकास की जननी है यही वजह है कि आज सबसे ज्यादा विकास हरिद्वार जिले में किया जा रहा है भाजपा सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर है यही वजह है कि कुछ लोग उल्टे सीधे आरोप लगाकर जिला पंचायत को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे। जनता सब जानती है इसीलिए जनता ने भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनवाया है ।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने विधानसभा में भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिसका जवाब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बेहतर तरीके से देने का काम किया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला