आरिफ नियाज़ी
रुड़की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद आज भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा सभी कार्यकारिणी सद्स्यों द्वारा बुके और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो संदेश दिया है उससे सभी धर्मों और जातियों के लोग भाजपा से जुड़े हैं।
भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है भाजपा में कोई भेदभाव नहीं होता यही कारण है की भाजपा में आज सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हैं ।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है भाजपा ने नए आयाम स्थापित किए हैं।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।शोभाराम प्रजापति ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं और अल्पसंख्यक समाज के सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा,जिला कार्यालय प्रभारी बी एल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम,प्रवीण सिंधु, भाजपा नेत्री अनम अंसारी,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, भाजपा नेता अभिषेक चंद्रा,सुंदर लाल प्रजापति,मुख्तार अंसारी उर्फ टोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोबीन अंसारी,कुर्बान मलिक,मेहरबान,अनीस गौड़,जिला महामंत्री अरशद अली,दानिश गौड़,मंत्री हाजी नूरहसन,शमीम अहमद,असलम राणा,हिना मलिक,कोषाध्यक्ष इरशाद अंसारी,कार्यालय प्रभारी शाहबाज,मीडिया प्रभारी नफीस अहमद,सोशल मीडिया प्रभारी समीर गौड़ एव सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला