आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अब हज आवेदन की तिथि दस मार्च 2023से बढ़ाकर बीस मार्च 2023 कर दी गई है अब हज यात्री बीस मार्च तक ऑनलाइन अपने आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद और हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने बताया की सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने हज यात्रियों की ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है जिससे हज यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
खतीब अहमद ने कहा की वह हज यात्रियों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है उन्होंने कहा कि हज यात्रियों के कोटे बढ़ाने को लेकर भी वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला